मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- Mirzapur News: जिगना। क्षेत्र के नर्रोइयां बाजार में सोमवार की रात भरत मिलाप की झांकी निकाली जाएगी। भरत मिलाप के आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परंपरागत भव्य भरत मिलाप के लिए नरोइयां बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। विगत पांच दशकों से नरोइयां बाजार का भव्य भरत मिलाप की झांकी निहारने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती है। दक्षिणी छोर पर आर्केस्ट्रा तथा उत्तरी छोर पर पति का पुरा में लोक गायक कलाकारों की धूम रहती है। पांच सौ मीटर लंबे बाजार को दूधिया रौशनी की चकाचौंध में डुबो दिया जाता है। इसी क्रम में रविवार को नवयुवक बाल कमेटी (उत्तरी) की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान भरत मिलाप के शानदार आयोजन की रणनीति तैयार की गई। लोकगीत व बिरहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। राम मंगल बिंद को अध्यक्...