मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मझवा,हिन्दुस्तान संवाद। जमुआ बाजार ,जमुआ गांव पंचायत सहित कई गांवों के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं गुरुवार को दोपहर दो बजे शांतिपूर्ण माहौल में गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर विसर्जित की गई। गांव एवं बाजार में स्थापित दुर्गा पंडाल नव चेतना क्लब जमुआ बाजार समिति,जय मां दुर्गा समिति जमुआ गांव, मां दुर्गा समिति युवा क्लब नारायणपुर, दिनेश गुप्ता नव चेतना क्लब जमुआ बाजार हनुमान मंदिर, मार्केट स्थित दुर्गा प्रतिमा के साथ जय मां दुर्गा सेवा समिति जमुआ गांव की मां दुर्गा प्रतिमाएं।जंगी पटेल के घर के पास जमुआ नव चेतना क्लब पर विराजमान प्रतिमाएं, डीजे और बाजे गाजे,डीजे के बीच भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भक्तों ने मातारानी का जयकारा लगा प्रतिमाओं को कछवा क्रिश्चियन तिराहा से होते हुए जमुआ...