मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: चुनार,(मिर्जापुर)। सावन माह में बलुआ घाट से कांवर लेकर जा रहे कांवर यात्रियों का रविवार को चुनार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मंसूर अहमद ने नगर के टेकौर मोहल्ले में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप कावरियों के गले में पुष्प माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान किया। बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। इस अवसर पर मंसूर अहमद ने कहा कि कांवर यात्रा आस्था और समर्पण का प्रतीक है। कावरियों की मेहनत और भक्ति समाज को एकता का संदेश देती है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से देश और प्रदेश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और सभी लोग स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सावन के सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना इस दौरान नगर के अख्तर भाई, सपा के जिला महासचिव नसीम ...