मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अमृत योजना के तहत निर्मित नगरीय सीवरेज कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब पूरे सीवरेज सिस्टम के ट्रायल का कार्य जारी है। साथ ही कार्यदायी संस्था जल निगम अर्बन की ओर से परियोजना को नगर पालिका परिषद को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। हैंडओवर के सिलसिल में जल निगम की ओर से जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सीवरेज सिस्टम का तकनीकी परीक्षण करवा कर हैंडओवर करने की अपील की गई है।

प्रोजेक्ट की लागत और समयसीमा लगभग 217 करोड़ की लागत वाले नगरीय सीवरेज प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य वर्ष-2022 में आरंभ हुआ था। लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में नगर के लगभग 26000 को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के लिए 217 किलोमीटर सीवर पाइप दौड़ाया गया है। अब लगभग 21 हजार 465 घरों को सीवरेज से जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका ह...