Mirzapur News: नकली सोने की गुल्ली बेंचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। खुदाई में मिला सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को जिगना पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। उनके पास से 16 नकली सोने की गुल्ली व 1.37 लाख रुपये नगदी बरामद हुआ। पकड़े गए तीनों आरोपी जिगना के बघेड़ा खुर्द गांव के निवासी हैं।
गिरफ्तारी का विवरण सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि 12 जुलाई को गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि ठग खुदाई में मिले सोने की गुल्ली का हवाला दिया। 16 सोने की नकली गुल्ली देकर सात लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में पता चला कि सोने की गुल्ली नकली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।
आरोपियों की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद मय हमराही संग गश्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.