Mirzapur News: धान खरीद में बिचौलियों,मिलर्स की संलिप्तता पर नपेंगे केंद्र प्रभारी
मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम पवन कुमार गंगवार ने धान खरीद की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि केंद्रों पर बिचौलियों या मिलर्स की संलिप्तता मिलने पर केंद्र प्रभारी के साथ चावल मिल स्वामी के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
धान खरीद में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा डीएम ने सभी संस्था प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने और सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा कराने के लिए नए जूट के बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने केंद्रवार प्रतिदिन धान खरीद का चार्ट तैयार करने और खरीद में लापरवाही बरतने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.