मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मौसम साफ होते ही किसानों ने पूर्व में रोपे गए धान की फसलों में यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिए है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया खरीदने के लिए अपने क्षेत्र के सहकारी समितियों पर पहुंचे थे। समितियों पर यूरिया का अभाव होने के कारण किसानों को लाचारगी में महंगे दाम पर प्राइवेट दुकानों से यूरिया खरीदना पड़ा। इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। किसानों ने डीएम पवन कुमार गंगवार से समितियों पर यूरिया का स्टाक भेजवाने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Balia News: यूरिया की कमी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी किसानों की समस्याएं जिले में तीन दिन से हो रही बारिश शुक्रवार को थम गयी। मौसम साफ होते ही किसान पखवारे भर पूर्व रोपे गए धान की फसलों में यूरिया का छिड़काव करने में जुट गए। किसान सु...