Mirzapur News: धान की फसल जलाने का आरोप
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदावल गांव निवासी पूनम देवी ने अपने देवर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर भूमि में रोपे गए धान की फसल पर दवा छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया है। बताया कि पति की मौत के बाद उसका देवर भूमि को लेकर अक्सर विवाद करता है। उसने दवा की दुकान भी खोल रखी है। सुबह जब धान के फसल को देखने गई तो फसल पूरी तरह से सूखी थी। आशंका हैकि उसने धान की फसल में दवा छिड़क कर जला दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.