मिर्जापुर, अक्टूबर 31 -- Mirzapur News: जिगना। चक्रवाती तूफान तथा लगातार हो रही बरसात से खेतों व खलिहानों में धान की फसल चौपट हो रही है। सैकड़ों बीघा खड़ी फसल धराशायी हो गई है। खेतों में बांधकर रखे गए धान के गठ्ठर सड़-गल रहे हैं। चक्रवाती तूफान व लगातार बरसात के कारण धान के साथ ही बाजरा व अन्य फसलें नष्ट हो रही हैं। मौसम साफ होने व धूप निकलने की उम्मीद नजर नहीं आने से किसानों का कलेजा मुंह को आ गया है। क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा, सुमतिया, नरोइयां, गोनौर, बौंता, बहुती, रामपुर हंसवार, गौरा, कामापुर कला तथा छानबे हजार बीघा वाले छनवर के सीवान में धान की फसल खेतों में ही लोटपोट हो गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चक्रवात से हुई बारिश से फसल का नुकसान का होगा आकलन इन गावों के राधेश्याम सिंह, दयाशंकर पांडेय, बांकेलाल, हरषू, मनोरथ आदि किसानों ने बत...