Mirzapur News: धर्म की रक्षा के लिए किया गया अधर्म नहीं होता अधर्म
मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहुआर गांव के रविंद्रालय में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की सातवीं संध्या गुरुवार को कथा व्यास शिखा तिवारी ने बाली वध एवं हनुमान के सीता की खोज में लंका पहुंचने के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए किया गया अधर्मअधर्म नहीं होता है। कलियुग में श्रीराम कथा का श्रवण अमृतफल के समान है। रामकथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान के अराधना से जीव का कल्याण होता है। इससे पूर्व सपा प्रभारी जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं पूर्व विधायक चुनार जगतंबा सिंह पटेल ने द्वीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, संरक्षक रवि प्रकाश तिवारी, नर्वदेश्वर तिवारी, माही तिवारी, अशोक पाठक, मुरारी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.