मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान धक्का-मुक्की में चुनार विधानसभा के पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल (76) गिर गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत उठाया और पास की एक दुकान पर बैठाया। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने बताया कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...