मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । चील्ह थाना क्षेत्र के जगापट्टी स्थित बाबा ढाबा के पास रविवार को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पिकअप और कार से 37 किग्रा 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर लखनऊ के निवासी हैं। रायपुर से गांजा लेकर लखनऊ तस्करी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- तस्करी को लाया जा रहा 1.25 करोड़ का गांजा पकड़ा, तीन गिरफ्तार पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए तीन आरोपी एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कुछ लोग पिकअप और कार में गांजा लेकर रायपुर से लखनऊ जा रहे हैं। सूचना पर एसओजी व चील्ह पुलिस की संयुक्त टीम ने जग्गापट्टी स्थित बाबा ढाबा के पास घेराबंदी की। पुलिस ने पिकअप और कार सवार तीन ल...