Mirzapur News: दो युवकों के शव की नहीं हुई पहचान
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर तीन दिन पूर्व मिले दो युवकों के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है। चुनार कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि छह जुलाई को बेदौली गांव के पास सड़क किनारे एक तीस वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। उसी दिन दूसरा शव जमुई-कैलहट के बीच रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। जिसकी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्षीय है। आस-पास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- Siwan News आंदर ढाला के पास मिले शव की हुई पहचान, मधेपुरा का निकला युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.