मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: राजगढ़(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास मंगलवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख एक युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी तथा दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 34 वर्षीय प्रभात दुबे कलवारी बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर राजगढ़ जा रहे थे। जैसे ही लूसा गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार लूसा गांव निवासी 36 वर्षीय लालता प्रसाद ने अचानक मोड़ा और बाइक सवार...