Mirzapur News: दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए दो सैलानी सुखदरिया दरी में डूबे
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। वाराणसी के रामनगर से रविवार दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए दो सैलानी सुखदरिया दरी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जारी है। पुलिस एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन करा रही है।
घटना का विवरण वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर रामपुर निवासी 30 वर्षीय विकास झा व 29 वर्षीय अजय कश्यप अपने 15 दोस्तों के साथ दोपहर अहरौरा के सुखदरिया दरी पर पिकनिक मनाने पहुंचे। शाम लगभग पांच बजे सभी भोजन कर रहे थे। उसी दौरान विकास और अजय दोनों दरी में नहाने चले गए। स्नान करते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे। दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों डूब गए। साथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.