मिर्जापुर, जुलाई 5 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की रात एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलन दिखाई देने से हड़कंप मच गया। डरे सहमे ग्रामीण किसी तरह पैंगोलिन को पकड़कर ग्राम प्रशासनक बाबुनन्दन यादव के घर सुरक्षित रखने के बाद वन विभाग को सूचित किया।

घटना का विवरण ददरा पहाड़ी गांव निवासी राम सजीवन यादव के घर के प्रांगण में शनिवार की रात करीब 12 बजे घर के सदस्यों एक अजीब किस्म का वन्य जीव दिखाई दिया। जिसे देखते ही घर के सदस्य सहम गए। इसकी सूचनाा आसपास के लोगों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ के साथ पैंगोलिन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए,​कड़ी मशक्कत बाद सुरक्षित पकड़ा। पकड़े गए अनोखे वन्यजीव की बाद में पैंगोलिन (शल्कधारी चींटीखोर) को देखने के लिए कौतुलहवश ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया...