Mirzapur News: दिसंबर में शुरु होगा धारा-सोनभद्र मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य
मिर्जापुर, नवम्बर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । शासन ने जमालपुर ब्लाक के धारा गांव से सोनभद्र मार्ग जोड़ने वाली लगभग तीन किमी लंबी सड़क का विशेष मरम्मत कार्य आगामी दिसंबर माह में कराने का फैसला किया है। शासन ने सड़क के मरम्मत कार्य के लिए लगभग दो करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है। लोक निर्माण विभाग मरम्मत कार्य के लिए टेण्डर प्रक्रिया कराने में जुट गया है। शासन से टेण्डर स्वीकृत होते ही इस मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। जमालपुर ब्लाक के धारा गांव को सोनभद्र मार्ग से जोड़ने के लिए दो दशक पूर्व सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। लगभग एक दशक से बेहतर ढंग से मरम्मत न कराए जाने से यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग पैदल चलने लायक भी नहीं है। सड़क पर अनगिनत गड्ढ़े हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं भी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.