मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पति व सास के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी कपूर चंद्र ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री खुशबू की शादी 25 जून 2020 को हलिया थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी नीरज वर्मा के साथ हुई थी। दहेज की मांग क़ो लेकर उसके पति नीरज वर्मा व सास विमला देवी पुत्री क़ो बराबर प्रताड़ित करते थे। कई बार पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मामले को लेकर पंचायत हुई थी, 21 सितंबर की रात आठ बजे पुत्री ने फ़ोन पर सूचना दी कि मारपीट कर जान से मारने के लिए गला दबाकर प्रयास किया गया, द...