Mirzapur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: अदलहाट(मिर्जापुर)। न्यायालय के आदेश पर अदलहाट थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। हाजीपुर गांव निवासी पूजा कुमारी की शादी 19 अप्रैल 2018 को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव निवासी धीरज कुमार कन्नौजिया के साथ हुई थी। पूजा के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, अंगूठी, बर्तन, कपड़े और आभूषण दिए थे। आरोप है कि इससे ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और शादी के बाद से ही डेढ़ लाख रुपये नकद तथा सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.