मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: हालिया (मिर्जापुर) l स्थानीय वन रेंज के गोर्गी गांव में रविवार देर रात रिहायशी बस्ती में करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी लल्लू मौर्य के घर के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने पर हड़कंप मच गया l ग्राम प्रशासक रमेश मौर्य की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर वन दरोगा सिद्धार्थ मौर्य,नीतू शर्मा, वन्यजीव रक्षक अंकित सिंह, अनिल मौर्य और विनय पांडेय, सहित ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ा और बांस बल्ली के सहारे बंध वाहन पर लाद कर अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भोजन की तलाश में मगरमच्छ पानी से निकलकर रिहायशी बस्ती तक पहुंच गया होगा। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज...