Mirzapur News: दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस में बच्चों को पहनाई गई दस्तार
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मदरसा नूरिया, हलिया में सोमवार रात जश्ने गौसुलवरा व दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें मदरसे से हिफ्ज की शिक्षा पूरी करने वाले बच्चों को उलमा-ए-किराम ने दस्तार पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।मुख्य अतिथि सैय्यद अमजद हुसैनी मियां साहब और मुफ्ती रहबर हेनाजी ने गौसुलवरा की जिंदगी और तालीम पर रोशनी डालते हुए दीनी शिक्षा के महत्व को बताया। वहीं रजा भागलपुरी और सरफराज हैदर इलाहाबादी सहित शायरों ने नातिया कलाम पेश किया। अंत में सलातो सलाम और दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में हाफिज मुहम्मद जाकिर हुसैन सहित मदरसा कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मदरसा शमसिया रज़ाउल ओलूम में 10 बच्चों की हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.