मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में शनिवार की रात अनियंत्रित कार दरवाजे पर लगे टिन शेड में घुस गई। जिससे टिन शेड के अंदर बैठे दो सगे भाई कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना का विवरण नदीहार गांव निवासी रमेश उर्फ मुंशी का राजगढ़ घोरावल मार्ग के किनारे मकान है। रमेश अपने मकान के सामने टिन शेड लगाकर उसमें साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात दुकान बंद करने के बाद रमेश के दो पुत्र 33 वर्षीय सत्येंद्र और 30 वर्षीय अनिल कुमार टिन शेड में बैठकर बाते कर रहे थे। इसी दौरान घोरावल की तरफ से पहुंची तेज रफ्ता...