मिर्जापुर, अगस्त 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में देहदान को लेकर जागरूकता बढ़ने लगी है। जिले के 12 लोगों ने देहदान की अनूठी मिसाल पेश की है। इन सभी देहदानियों ने मेडिकल कॉलेज में देहदान के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें विंध्याचल के एक दंपति समेत अन्य लोग शामिल हैं। परिवार के सदस्यों ने मृत्यु के बाद शरीर मेडिकल शिक्षा और चिकित्सा शोध के लिए मेडिकल कॉलेज को देने का संकल्प लिया है। इनमें एक ही परिवार के आठ लोग भी शामिल है। मेडिकल कॉलेज में देहदान के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों की संख्या भले ही अभी कम है, लेकिन लोगों का आगे आना जागरूकता के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देहदान के बाद मेडिकल छात्रों को मानव शरीर की संरचना को समझने और अध्ययन करने में मदद मिलती है। इससे चिकित्सा शिक्षा और शोध को भी मजबूती मिलती है। म...