मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल में लापता लिपिक का तीसरे दिन मंगलवार को भी कुछ पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों ने तीसरे दिन विंढमफाल के दह को पूरी तरह से खंगाला, लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी। अंधेरा होने से तलाश कार्य बंद कर टीम वापस लौट गई है। उधर लापता लिपिक के परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।

लापता लिपिक की जानकारी शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी लिपिक 28 वर्षीय रितेश गौड़ रविवार अपने चार साथियों के साथ विंढमफाल में पिकनिक मनाने गया था। झरने में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गया था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम को लगाकर तीन दिनों तक तलाश कराई, लेकिन लापता लिपिक का कुछ पता नहीं चल पाया।

खोज कार्य के दौर...