Mirzapur News: तीन जरूरतमंदों को आत्मनिर्भरता के लिए हाथ ठेला वितरण
मिर्जापुर, जुलाई 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। रोटरी क्लब विंध्याचल का इमरती चौराहे पर क्लब के नए ऑफिस का उद्घाटन हुआ। मौके पर क्लब की ओर से तीन जरूरतमंदों को हाथ ठेला प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया। अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि नया कार्यालय केवल एक मीटिंग स्थल नहीं, बल्कि सेवा, समन्वय और संवाद का केंद्र बनेगा। कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, दीपक कुशवाहा, अमित अहूजा, मुकेश अग्रवाल, शशांक टंडन, शुशील झुनझुनवाला, महावीर सेठिया, संतोष गोयल, अमित केशरवानी, अमित सिंह, उदय गुप्ता, संजय सिंह गहरवार, ऋषभ श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.