मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: हलिया। थाना क्षेत्र के सिधवनिया मोड़ के पास युवक पर सरिया से हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हरबरा गांव निवासी छोटे कोल ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम मजदूर की तलाश में गया था। रात लगभग दस बजे पैदल घर लौटते समय सिधवनिया मोड़ के पास रामनरेश ने सरिया से हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आई। उसी दौरान सिधवनिया गांव निवासी लालजी तथा सजीवन कोल भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...