मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नरायनपुर चौकी से सौ मीटर दूर हुए हादसे में तीन की मौत मामले में पुलिस ने हाइवा चालक को गुरुवार धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया चालक सोनभद्र का निवासी है। वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से अहरौरा के पट्टीकला गांव में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले।

हादसे के बाद हाइवा चालक गिरफ्तार अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टीकला गांव निवासी मनोज चौहान बुधवार की सुबह अपनी मां मुन्नी देवी और भतीजे श्रेयांश को बाइक से लेकर वाराणसी से घर आ रहे थे। नरायनपुर चौकी से सौ मीटर दूर आलू मील के पास जर्जर सड़क के चलते बाइक फिसली और सवार मां-बेटा व पोता तीनों सड़क पर जा गिरे, उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने तीनों को ...