मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। ऑल टीचर्स एसोसिशन (अटेवा) के बैनर तले शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति के संदेश के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं का उठाया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने जैसी मांग उठाई।नगर के बरियाघाट से उठी तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जनपद मुख्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। जहां सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंपा गया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कर्मचारीओं का हुजुम अपनी मांगो को लेकर हाथो मे तिरंगा और अपने मांग की लिखी तख्...