मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में दो दिनों से बारिश न होने से उमस बढ़ गयी है। तापमान गिरने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरी गर्मी के कारण कूलर और पंखा भी जवाब दे दिए है। इससे लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे है।मौसम का मिजाज काफी तल्ख हो गया है। सुबह से ही तेज धूप हो जा रही है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बारिश थमते ही तेज धूप से बढ़ी उमस, पूरे दिन लोग रहे बेहाल इससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि बीते बीते एक जून की शाम बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गयी थी, लेकिन दो दिनों से...