मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के रैदानी कॉलोनी स्थित ताड़केश्वर महादेव का दर्शन, पूजन एवं जलाभिषेक करने के लिए सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह बारिश होने की वजह से भक्तों की भीड़ कम रही, लेकिन बरसात बंद होने के बाद भक्तों पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दोपहर 12 बजे मंदिर के बंद होने तक जारी रहा। मंदिर पर परिसर में कतारबद्ध भक्त पात्र में गंगा जल भर कर पहुंच जलाभिषेक कर बेलपत्र,शमीपत्र,पुष्प धूप-दीप नैवेद्य अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कुछ भक्तों ने मंदिर के हाल में रुद्राभिषेक कराया। पतित पावनी मां गंगा के तट पर विराजमान ताड़केश्वर महादेव परिसर हर हर बम बम के जयकारे से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- सावन के प्रथम सोमवार को भगवान का जलाभिषेक करने उमड़े भक्त यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादे...