Mirzapur News: ड्रमंडगंज थाने में 445 लीटर कच्ची शराब नष्ट
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को ड्रमंडगंज थाने में 31 मुकदमों में जब्त 445 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब नष्ट कराई गई। एसडीएम लालगंज अजीत कुमार और सीओ अमर बहादुर की मौजूदगी में आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने शराब का विनष्टीकरण कराया।थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दर्ज मुकदमों में जब्त शराब को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक सौरभ वर्मा, कार्यवाहक थानाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, एसएसआई शिवाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह और ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर 31 मुकदमों में जब्त कुल 445 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब को आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में नष्ट कराया गया है। यह भी पढ़ें- Mir...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.