मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ड्रमंडगंज के दशहरा मैदान पर इस वर्ष विजय दशमी पर्व पर रावण का सिर धड़ से अलग करने के साथ ही रावण के पुतले का दहन भी किया जाएगा, जबकि ड्रमंडगंज की रामलीला में विजय दशमी पर्व पर रावण का सिर धड़ से अलग करने की परंपरा रही है। इस वर्ष रामलीला कमेटी की ओर से रावण के दो पुतले तैयार करवाए जा रहे हैं। इसमें एक लोहे के बने दस सिर वाले रावण के पुतले का सिर प्रभु राम धड़ से अलग कर वध करेंगे तो वहीं बांस के दूसरे पुतले का दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सोरांव दशहरा मैदान में जलभराव से लोग परेशान, कैसे होगा राम-रावण युद्ध विजयदशमी पर दो पुतलों की तैयारी ड्रमंडगंज बाजार के प्रसिद्ध विजयदशमी मेले की परंपरा के अनुसार यहां रावण के पुतले का सिर कलम किया जाता रहा है। इस बार रा...