मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनें तथा उनका नियमानुसार निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याएं सुनने एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उपरांत ही अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण पर जाएं।डीएम ने स्...