मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने सड़क पर युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौतडिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील बाइक से लहंगपुर किसी काम से गया था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही लहंगपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने पहुंचा। तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील के सिर में गंभीर चोट आई औ...