मिर्जापुर, जुलाई 3 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के हसरा गांव में बुधवार की रात डिप्रेशन में गल्ला व्यवसायी ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वह पारीवारिक परेशानियों को लेकर काफी परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पारिवारिक परेशानियों का विवरण क्षेत्र के हसरा गांव निवासी अंशु गुप्ता ने बताया कि पिता 50 वर्षीय रामकुमार गुप्ता सुगापाख कस्बे में किराना की दुकान चलाते थे। साथ ही कलवारी में रहकर गल्ला खरीद-बिक्री का कारोबार भी करते थे। दो वर्ष पूर्व किसानों से खरीदी गई फसल राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को बेचा था। जिसका 20 लाख रुपये का भुगतान नहीं मिला था। साथ ही उन्हें पारीवारिक परेशानियां भी तोड़ रही थीं। वर्ष 2025 में पुत्री की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय गुजरने के बाद ...