मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: हलिया। क्षेत्र के उमरिया गांव में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। भाजपा हलिया मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काट कर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए कहा कि गांव में इस तरह की सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे। डीसीएफ डायरेक्टर लव कुमार कोल, ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...