मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डग्गामार वाहनों के चालकों से आए दिन हो रही मारपीट की घटना से मुख्यमंत्री बस सेवा के लिए अनुबंधित बसों के चालक और परिचालक परेशान है। मिर्जापुर-हलिया मार्ग पर आए दिन मारपीट की घटना से अनुबंधित बसों के मालिकों ने बसों को डिपो में खड़ी करने की धमकी दी है। अनुबंधित बसों के मालिकों ने पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। कहा है कि अब तक कई बार शिकायत की गयी, लेकिन डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

डग्गामार बसों का संचालन जिले के हलिया ब्लॉक को मुख्यमंत्री बस सेवा से जोड़ने के लिए रोडवेज प्रशासन ने चार अनुबंधित बसों का संचालन कर रहा है। इन बसों का संचालन मिर्जापुर डिपो से सुबह से शाम तक किया जाता है। इसी तरह हलिया से मिर्जापुर के लिए अनुबंधि...