मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार की रात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गम्भीर देख उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। रैकरी गांव निवासी 27 वर्षीय विजय कुमार अपने साथी 25 वर्षीय संजय के साथ बाइक से खेत पर गया था।

संयोग से हुई दुर्घटना खेत से वापस घर लौटते समय गांव के बाहर रैकरा मोड़ के पास सामने से आ रहा बेतरतीव तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।मौके पर पंहुचे ग्रामीण दोनों घायलों को सामुदायिक स्...