मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर तेतरियां गांव के पास बुधवार की शाम छह बजे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार के टकराने मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के रस्तापुर गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज कुमार सोनकर अपनी बाइक से जमालपुर के पांडेयचक गांव अपनी ससुराल जा रहा था। तेतरिया गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: प्रतिमा विसर्जन से लौट रहा युवक ट्रैक्टर से गिरा, कुचलकर मौत यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषि...