मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर जख्मी महिला मजदूर की वाराणसी में उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के पीयूरी गांव निवासी एक किसान अपनी धान मड़ाई के लिए ककरद गांव से महिला मजदूर को ट्रैक्टर-ट्राली में बैठाकर ले जा रहे थे।चालक ट्रैक्टर लेकर जैसे ही कुछ दूर पहुंचा। तभी ट्रैक्टर-ट्राली में बैठी महिला मजदूर ककरद गांव निवासी 32 वर्षीय आशा पत्नी श्यामकुमार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में किसान ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ दो दिन उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बुधवार को उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। मृतका को ...