मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास बुधवार की शाम ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी भेज दिया गया है। अदलहाट के पकरी गांव निवासी 30 वर्षीय अजय चौहान अपने परिवार के सदस्य 35 वर्षीय संजना चौहान के साथ बाइक से बाजार गए थे। शाम वापस घर लौटते समय जैसे ही अदलहाट के रानीबाग गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नरायनपुर स्थित प्राईवेट अस्पताल में भ...