मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। आरपीएफ ने स्टेशन व ट्रेन में चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों से रुपये मांगकर उन्हें परेशान करने वाली दो महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने आरपीएफ कर्मी के मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। प्रभारी चमन तोमर ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच बी-1 में चेकिंग के दौरान दो महिलाएं यात्रियों से रुपये मांगती मिलीं। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें मना किया तो उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने दोनों महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महानगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में बगैर टिकट यात्रा करते हुए दो यात्री पकड़े गए। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...