Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट के कुंडाडीह नरायनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू शुक्रवार की रात किसी काम से घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास पप्पू का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.