मिर्जापुर, अगस्त 31 -- Mirzapur News: मिर्ज़ापुर, संवाददाता। राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव में रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्नीलाल किसान थे। घर पर पशु भी रखे थे। रविवार को मुन्नीलाल गाय चराने के लिए गांव के पास से गुजरे चुनार चोपन रेलवे लाइन की ओर गए थे। गाय चराने के बाद शाम को गायों को लेकर घर वापस जाते समय रेलवे लाइन ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहे की मौत हो गई। रात होते ही गाय घर पहुंच गई, लेकिन अधेड़ घर नहीं पहुंचा। परिजन खोजबीन करते हुए रेलवे लाइन की ओर गए तो देखा कि रेलवे लाइन पर अधेड़ का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस शव को ...