मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: हालिया (मिर्जापुर) l जनपद के हालिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की भी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई थी l जबकि गंभीर रूप से घायल रामेश्वर उर्फ नेता (20) ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह परिजन शव लेकर हलिया थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के बंजारीकला गांव निवासी तीन युवक शुक्रवार को बाइक से गड़बड़ा पुल की ओर से अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तेज रफ्तार ट्रक-बाइक की टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत पंवारी कला गांव स्थित वन विभाग के प्लांटेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी क...