मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरबरा गांव में ट्रक चालक से मारपीट व गाली गलौज के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी वंशराज ट्रक चालक हैं। आरोप है कि हरबरा गांव में ट्रक पर लदे ईट को गुरुवार की शाम खाली करा रहा था। उसी समय क्षेत्र के हरबरा गांव निवासी सुनील कोल, तारकेश्वर व बरया गांव निवासी सोनू कोल मौके पर पहुंचे। अनायास गाली गलौज देने लगे। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान गले का लॉकेट और पंद्रह हजार रुपये भी ट्रक से गायब हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के वि...