मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गाँव में टेंट हाउस से ढाई लाख की चार डीजे मशीन चोरी होने का मामला सामने आया है। गाँव निवासी रविंद्र बिंद ने पड़ोस के दो लोगों के खिलाफ चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...