मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएचओ ने आशाओं व उपस्थित कर्मचारियों को टीबी रोग के संपूर्ण लक्षणों के बारे में जानकारी दी। साथ ही टीबी रोग होने पर रोगी को सरकार से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में बताया।

टीबी मरीजों की पहचान और निशुल्क सुविधाएं भारत को टीबी मुक्त करने को लेकर चलाए जा रहे मुहिम के तहत मंगलवार को सीएचसी राजगढ़ के सभागार में उपस्थित आशाओं व क्षेत्र में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों को चिन्हित करने तथा सरकार की ओर से टीबी मरीजों को मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। टीबी मरीजों को जल्द से...