मिर्जापुर, जुलाई 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित के पास रविवार की देर शाम मानसिक रुप से बीमार महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका प्रयागराज के कोरांव निवासी है। वह दोपहर घर से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की पहचान विंध्याचल के कंतित के पास शाम लगभग सात बजे एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे मेमो की सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उधर मृत महिला के परिजन भी उसकी तलाश करते हुए विंध्याचल पहुंच गए। पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के कोरांव गांव निवासी गुलबहार ने शव की पहचान अपनी पत्नी 45 वर्षीय मुन्नी के रुप में की। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम ...