मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर झपट्टा मारकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कथित झपट्टा मार गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को आरपीएफ, जीआरपी और प्रयागराज की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह प्रयागराज, मिर्जापुर, छिवकी समेत कई रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहकर यात्रियों के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्यों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को कुछ दिन पहले देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी। तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के ब...